Wednesday, October 21st, 2026

 बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी में उप-आबकारी आयुक्त समेत 12 सस्पेंड: योगी सरकार

 लखनऊ 
सहारनपुर में टपरी कोऑपरेटिव डिस्टलरी में आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से 100 करोड़ रुपए की टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी पकड़े जाने के मामले में शनिवार को योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। जहां एक ओर इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गयी वहीं दूसरी ओर सहारनपुर मंडल के उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक आबकारी आयुक्त रामपाल सहित आबकारी विभाग के दस अधिकारी व कर्मचारी निलंबित किए गए। इसके साथ ही सहारनपुर सहित पांच जिलों के देसी शराब की थोक आपूर्ति के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि  इस मामले में आबकारी विभाग के 10 कर्मी निलंबित किए गए हैं। साथ ही टपरी डिस्टलरी से सम्बंधित सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। इसके अलावा सहारनपुर, कानपुर, उन्नाव, बदायूं और संभल के देसी शराब की थोक आपूर्ति के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

 

#योगी सरकार

Source : Agency

पाठको की राय